Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बीते शनिवार, 18 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए इस मुकाबले में अभिषेक ने महज़ 22 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर 59 रन बनाए। इसी बीच अभिषेक ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और अब वो इस टूर्नामेंट में बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों पर दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने 1,193 गेंदों पर दो हजार रन पूरे करके वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने IPL में 1,211 गेंदों पर ये कारनामा किया था। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अब अभिषेक IPL में आंद्रे रसेल के बाद दूसरे सबसे कम गेंदों पर 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़

आंद्रे रसेल - 1120 गेंद
अभिषेक शर्मा - 1193 गेंद
निकोलस पूरन - 1198 गेंद
वीरेंद्र सहवाग - 1211 गेंद
क्रिस गेल - 1251 गेंद

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 83 मुकाबलों में 27.45 की औसत और 167.56 की स्ट्राइक रेट से 2004 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल: हैदराबाद के मैदान पर SRH की टीम ने अभिषेक शर्मा (22 गेंदों पर 59) और हेनरिक क्लासेन (39 गेंदों पर 59 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी बैटर हाफ सेंचुरी नहीं ठोक पाया और CSK की टीम 184 रन ही जोड़ पाई। इस तरह SRH ने ये मुकाबला 10 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार