India vs New Zealand: भारतीय टीम अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मंगलवार(27 अक्टूबर) को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के जड़े।
टूटा विराट कोहली का रिकॉर्ड
अभिषेक के टी-20 करियर का यह 11वां शतक है औऱ वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली औऱ क्विंटन डी कॉक को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल और बाबर आजम ही हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथा टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाकर उन्होंने सूर्यकुमार यादव, करणबीर सिंह और फिल सॉल्ट की बराबरी की।
तीसरा सबसे तेज शतक
अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो बतौर पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होने रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों की बराबरी की। सबसे तेज 30 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम ही दर्ज है।
सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद तीसरे भारतीय है। 69 पारियों में यह मुकाम हासिल कर अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल मे सबसे तेज 150 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
गौरतलब है कि अभिषेक और वैभव की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 133 रनों की साझेदारी की। वैभव ने 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 45 रन बनाए। इस मुकाबले मे ंभारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
Also Read: LIVE Cricket Score