India vs Ireland 2nd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Records) के पास रविवार (28 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मे होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
अभिषेक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 47 मैच की 46 पारियों में 33.79 की औसत और 191.87 की स्ट्राईक रेट से 1487 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में अभिषेक 13 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे कर लगें।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 775 गेंद खेली हैं और इस मैच में उनके पास सबसे कम गेंदों में 1500 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह कीर्तिमान पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, उन्होंने 843 गेंदों में 1500 रन पूरे किए थे।
इसके अलावा अगर अभिषेक दो छ्क्के और जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या औऱ विराट कोहली ने ही यह मुकाम हासिल किया है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले मे सूर्यकुमार यादव और क्रिस गेल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के पास इन दोनों के पछाड़ने का भी मौका होगा।
बता दें कि अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं औऱ पहले टी-20 में भारत के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 20 गेंदों मे 250 की स्ट्राईक रेट से 50 रन की पारी खेली थी।
टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)
भारत: संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा।