IND vs PAK Final, Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के सामने 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है। ये मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक  ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और ओपनिंग करके 28 गेंदों पर 3 चौके 7 छक्के लगाकर 61 रन बनाए। दूसरी तरफ तिलक ने टीम इंडिया के लिए शानदार फिनिश किया और 22 गेंदों पर 3 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 51 रन ठोके।

इनके अलावा शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 27 रन, ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन, श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 15 रन जोड़े। तो ऐसे भारत ने अपने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।

बात करें पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की तो अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट झटके। वहीं सैम अयूब और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट  हासिल किए।

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन):अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार