शनिवार, 19 अक्टूबर को एसीसी टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के चौथे मैच में इंडिया A ने अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर पाकिस्तान A को 7 रन से से हरा दिया। यह मैच अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है। 

Advertisement

इंडिया A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन का स्कोर बनाया। कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 19 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

Advertisement

प्रभसिमरन और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 68(37) रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। नेहल वढेरा ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। रमनदीप सिंह ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। तिलक और रमनदीप ने 5वें विकेट के लिए 43(22) रन जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट सुफियान मुकीम ने हासिल किये। एक-एक विकेट मोहम्मद इमरान, जमान खान, अराफात मिन्हास और कासिम अकरम लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान A 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। अराफात मिन्हास ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। यासिर खान ने 22 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। कासिम अकरम ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 27 रन बनाये। अब्दुल समद ने 15 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 25 रन का योगदान दिया। इंडिया A की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अंशुल कंबोज ने अपने नाम किये। 2-2 विकेट रसिख दार सलाम और निशांत सिंधु को मिले। 

इंडिया A की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, अंशुल कंबोज, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, नेहल वढेरा, निशांत सिंधु, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, वैभव अरोड़ा। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पाकिस्तान A की प्लेइंग इलेवन: हैदर अली, मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), यासिर खान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद इमरान, जमान खान, सुफियान मुकीम।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार