बेंगलुरु, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE) । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद जतायी है कि एडम मिल्न और मिशेल स्टार्क के चोटों से उबरकर अंतिम एकादश में जगह बनाने पर उनका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए हमें उन्हें समय देने की जरूरत है। वरुण और अबू जैसे खिलाड़ी सही लेंथ से गेंद करने की योग्यता रखते हैं। एडम मिल्न अगले मैच से खेलने के तैयार हो जायेगा। उम्मीद है कि वह शत प्रतिशत फिट रहेगा और इससे हमारी गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। मिशेल स्टार्क भी टीम से जुड़ रहा है और इसके बाद पूरा परिदृश्य बदल जायेगा।

कोहली ने कहा, तब तक हमें विकेट हासिल करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ हम विकेट लेने और सही क्षेत्र में गेंद पिच कराने में नाकाम रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम को यह आकलन करना होगा कि क्या बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ जैसे अनुभवी खिलाड़ी को रखने की जरूरत है।
 
कोहली ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ी सही स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरें। सरफराज खान और बद्रीनाथ तथा अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में हमारे पास कई विकल्प हैं। हमें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का आकलन करने की जरूरत है।

एजेंसी

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार