मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ईशान किशन आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच ईशान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पहले प्यार के बारे में बताया है जिसपर उनकी गर्लफ्रैंड मॉडल अदिति हुंडिया ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

ईशान किशन ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'वर्कआउट करना मेरा पहला प्यार है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, मैं #OPPOBand स्टाइल का चयन करता हूं जो मुझे अपनी कैलोरी का ट्रैक रखने में मदद करता है और मुझे अपने स्वास्थ्य को सक्रिय करने में मदद करता है।'

Advertisement

ईशान किशन के इस पोस्ट पर अदिति हुंडिया ने रिएक्ट करते हुए लिखा हंसने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'हां' बता दें कि ईशान किशन को अक्सर मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है। ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। 

अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है। अब तक ईशान किशन ने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मैदान पर भारतीय क्रिकेटर की उपलब्धियों के बारे में अदिति हंडिया के पोस्ट ने उनके कनेक्शन की लगभग पुष्टि कर दी है। जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की, अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो शेयर किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार