Afghanistan vs India 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन अज़मतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभालते हुए टीम को इस फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान भी 11 रन बनाकर आउट हो गए और सेदिकुल्लाह अटल भी 13 ही रन जोड़ पाए।

ऐसे समय में मोहम्मद नबी ने मोर्चा संभाला और अज़मतुल्लाह उमरजई के साथ 6वें विकेट के लिए 83 रन क साझेदारी की। नबी ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए। वहीं उमरजई ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली और अफगानिस्तान इस तरह निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बना पाया।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को भी 1-1 विकेट मिला।

टीमें इस मैच के लिए
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार