ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने शुक्रवार (10 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़कर सचिन तेदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नबी ने 130 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 136 रन की पारी खेली।

Advertisement

नबी वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 39 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मार्च 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 38 साल 327 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। 

Advertisement

बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने रिकॉर्ड यूएई के खुर्रम खान के नाम हैं। उन्होंने 43 साल 162 दिन की उम्र में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था।

इस मुकाबले में नबी ने अज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 242 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह वनडे इतिहास में छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि इन दोनों के शतकीय पारी के बावजूद भी अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। 

Also Read: Live Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने पथुम निसांका (210) के दोहरे शतक के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान 6 विकेट गवाकर 339 रन तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार