बांग्लादेश के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में हारने के बाद अब अफगानिस्तान की टीम वनडे फॉर्मैट में बांग्लादेश से भिड़ती दिखेगी। बांग्लादेश के बाद अब अफगानिस्तान ने भी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 19 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

Advertisement

राशिद ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वो पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राशिद की अनुपस्थिति में बांग्लादेशी टीम ने अफगानिस्तान पर 546 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी। एसीबी के मुख्य चयनकर्ता असदुल्ला खान ने राशिद की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि ये अफगानिस्तान के लिए अच्छा खबर है। 

Advertisement

क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से (राशिद की वापसी एक बड़ा बढ़ावा है) वो वापस आ गया है। ये बहुत अच्छी खबर है कि हर कोई टीम में है और हर कोई अपनी फिटनेस और टीम में अपनी भूमिका के बारे में जागरूक है और हम इसके लिए काफी खुश हैं।"

अगर अफगानिस्तान की इस टीम के अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो जिया अकबर, इजहारुलहक नवीद, वफादार मोमंद, अब्दुर रहमान और सलीम शफी टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिसमें शहीदुल्ला कमाल और सईद अहमद शिरजाद की भी वापसी हुई है। जबकि नूर अहमद आईपीएल 2023 के ब्रेकआउट सितारों में से एक थे लेकिन उन्हें इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए, अहमद ने 13 मैचों में 23.06 की औसत और 7.82 की इकॉनमी दर बनाए रखते हुए 16 विकेट चटकाए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, शाहिदुल्ला, जिया-उर -रहमान, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद सलीम, सैयद शिरज़ाद।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

बैकअप रिजर्व: करीम जनत, जुबैद अकबरी, कैस अहमद, इहसानुल्लाह जनत, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नवीन-उल-हक, फरीद मलिक, दरवेश रसूली, इशाक रहीमी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार