नवीन उल हक और कैस अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने मंगलवार (2 जनवरी) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।  नवीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 27 रन और अली नसीर ने 21 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने नवीन उल हक ने 20 रन देकर 4 विकेट। इसके अलावा कैस ने 3 विकेट और अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 36 रन, नजीबउल्लाह जादरान ने 13 गेंदों मे नाबाद 28 रन, कप्तान इब्राहिम जादरान ने 23 रन का योगदान दिया।

टयूएई के लिए जुनैद सिद्दकी ने 2 विकेट, अयान अफजल खान, अली नसीर,धुव्र पराशर और मुहम्मद जवादुल्लाह ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

Also Read: Live Score

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वृत्य अरविंद, तनिष सूरी (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान अफजल खान, आकिफ राजा, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार