25 मार्च, हरारे (CRICKETNMORE)। हरारे में खेले गए आईसीसी क्वालीफाइंग राउंड टूर्नामेंट के फाइनल में अफगानिस्तान की टीम ने कमाल करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर आईसीसी क्वालीफाइंग 2018 का खिताब जीत लिया है।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम कुछ कमाल नहीं कर सकी और केवल 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

वहीं अफगानिस्तान की टीम ने 40.4 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच को जीत लिया।  अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद 84 रन बनाकर आउट हुए। 

मोहम्मद शहजाद को मैऩ ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार