ग्रेटर नोएडा, 30 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने अपने बहेतरीन हरफनमौला खेल की बदौलत आईसीसी इंटरकोंटिनेंटल कप के तहत खेले गए चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन गुरुवार को आयरलैंड को पारी और 172 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 537 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने आयरलैंड को पहली पारी में 261 रनों पर समेटते हुए फॉलोऑन दिया और फिर दूसरी पारी में 104 रनों पर ढेर करते हुए मैच अपने नाम किया। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने कप्तान असगर स्टानिकजाई (145) और विकेटकीपर अफसर जाजई (103) के शतकों तथा मोहम्मद शहजाद की 85 रनों का पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

Advertisement

इसके बाद राशिद खान ने पहली पारी में पांच विकेट और मोहम्मद नबी ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर आयरलैंड को पस्त किया। 

बुधवार को अपनी पहली पारी खेलने उतरी आयरलैंड ने दिन का अंत सात विकेट पर 170 रनों के साथ किया था। उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। तीसरे दिन आयरलैंड की टीम अपने खाते में 91 इजाफा किया और पूरी टीम पवेलियन लौट गई। 

पहली पारी में आयरलैंड के लिए एंडी बालबिरनी ने 62 और जॉन एंडरसन ने नाबाद 61 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान के पास 276 रनों की बढ़त थी। उसने आयरलैंड को फॉलोऑन देने का फैसला किया। आयरलैंड ने दूसरी पारी में आठ के कुल योग पर अपने कप्तान विलियम पोर्टफील्ड (8) को खो दिया। एंडी को राशिद ने अपना पहला शिकार बनाया। एंडरसन इस पारी में प्रमोट होकर चौथे नंबर पर आए, लेकिन नबी ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। 

एड जोएस (11) को भी नबी ने पवेलियन भेजा। यहां से आयरलैंड की पारी संभल नहीं पाई और लगातार विकेट खोती रही। नबी ने उसके अंतिम चार विकेट अपने नाम किए। 

नबी के अलावा राशिद ने तीन विकेट लिए। दौलत जादरान को एक सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार