भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 564 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया। पहले दिन खराब गेंदबाजी के बाद दूसरे दिन भी अफगानिस्तान का यही हाल रहा।
हालांकि, अपनी हालत के लिए अफ़गानिस्तान को खुद भी जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि जब वो एक ही ओवर में ऋषभ पंत और शुभमन गिल को आउट कर सकते थे तब उन्होंने DRS ही नहीं लिया और मेहमान टीम की कई महंगी गलतियों का मेज़बानों ने पूरा फ़ायदा उठाया। DRS से जुड़ी पहली गलती तो पहले ही दिन देखने को मिली थी जब केएल राहुल आउट थे लेकिन अफ़गानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया।
भारतीय ओपनर ने इस जीवनदान का पूरा फ़ायदा उठाया और शतक जड़ा। इसके बाद मैच के दूसरे दिन 89वें ओवर में पंत और गिल दोनों ही आउट थे लेकिन यहां भी अफगानी खिलाड़ियों और कप्तान के बीच कोई तालमेल नहीं दिखा जिससे दोनों ही भारतीय खिलाड़ी बच गए।
The India vs Afghanistan match so far:
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) June 7, 2026
- KL Rahul got caught out, umpire didn't give it out.
- Shubman Gill got out LBW, umpire didn't give it out.
- Rishabh Pant got caught out, umpire didn't give it out.
How is it possible that every time an Indian batter gets out, the umpire… pic.twitter.com/dIwrjf7qOp
इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।