Afghanistan vs India, 2nd T20I: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi T20I Record) ने मंगलवार (15 सितंबर) को भारत के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया, जो उनसे पहले दुनिया के तीन खिलाड़ी ही कर पाए थे। 

Advertisement

2500 रन वाले पहले अफगानी

नबी ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2500 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर

नबी अफगानिस्तान के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में 2500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और वीरनदीप सिंह (मलेशिया) ने ही यह कारनामा किया था। 

पुरुष T20I में 2500 रन और 100 विकेट का डबल

(2551 रन, 149 विकेट) - शाकिब अल हसन

(3244 रन, 114 विकेट) - सिकंदर रज़ा

(3402 रन, 126 विकेट) - वीरनदीप सिंह

(2501 रन, 111 विकेट) - मोहम्मद नबी

बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले 6 विकेट सिर्फ 100 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए थे। इसके बाद नबी ने राशिद खान (28 रन) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। 

टीमें:

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार