Afghanistan vs Hong Kong Asia Cup 2025: सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) और अज़मतुल्लाह उमरज़ई (Azmatullah Omarzai)  की शानदार पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने मंगलवार (9 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मुकाबले में हॉन्ग-कॉन्ग को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया है।  

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 26 रन के कुल स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (8) औऱ इब्राहिम जादरान (1) आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

इसके बाद अटल औऱ मोहम्मद नबी ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। नबी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए। उनके पीछे गुलाबदिन नाइब (5) भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद  अटल और उमरजई ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाया। 

अटल औऱ उमरजई ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। उमरजई ने 21 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। 

टॉप स्कोरर रहे अटल ने 52 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। 

हॉन्ग-कॉन्ग के लिए किंचित शाह और आयुष शुक्ला ने 2-2 विकेट, अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1- 1 विकेट लिया।  

Advertisement

दोनों टीमें इस प्रकार है

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हॉन्ग-कॉन्ग: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमन रथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार