India vs Afghanistan U 19 World Cup 2nd Semi-Final: अफगानिस्तान ने बुधवार (4 फरवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम ने 305 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी ने शानदार पारियां खेली। शिनोजादा ने शानदार शतक जड़ते हुए 93 गेंदों में 15 चौकों की बदौलत 110 रन की पारी खेली। वहीं नियाजी ने 86 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े।
दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 148 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। पहले दो विकेट के लिए भी अफगान टीम के टॉप ऑर्डर ने अर्धशतकीय साझेदारी की। जिसकी बदौलत उन्होंने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए।
यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बनाया गया पहला 300 से ज्यादा का स्कोर भी है। इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 2014 में शारजाह में वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया 294/8 था।
भारत के लिए दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
टीमें:
अफगानिस्तान अंडर19 (प्लेइंग इलेवन): उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत अंडर 19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन