काबुल, 25 अक्टूबर | अफगानिस्तान ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान की जो टीम खेली थी उसमें से पांच खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। दोनों प्रारूपों में लेग स्पिनर राशिद खान टीम की कमान संभालेंगे।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के मैच छह, नौ और 11 नवंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी। दूसरा मैच 16 और तीसरा मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट 27 नवंबर को खेला जाएगा।

वनडे टीम : राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजाई, रहमत शाह, जावेद अहमदी, अफसर जाजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, इब्राहिम जादरान, यामिन अहमदजई, नवीन उल हक, इकराम अखिलइल, मुजीब उर रहमान।

टी-20 : राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजई, इब्राहिम जादरान, जावेद अहमदी, रहमतुल्लाह गुरबज, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजिबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफउद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक, यमिन अहमदजई, नवीन उल हक, सयैद अहमद शिरजाद, मुजीब उर रहमान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार