Afghanistan vs UAE Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला सोमवार, 16 फरवरी को अफगानिस्तान और यूएई के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां शारजाह के मैदान पर अफगानिस्तान की टीम ने 171 रनों का टारगेट डिफेंड करके यूएई को 4 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अफगानी टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 35 गेंदों पर 48 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 38 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली थी।
AFG vs UAE, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - सोमवार, 16 फरवरी 2025
समय - 11:00 AM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Arun Jaitley Stadium, Delhi Stadium Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन चेज़ और 06 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 149 रन रहा है।
AFG vs UAE T20 Head To Head Record
कुल - 14
अफगानिस्तान - 11
यूएई - 03
AFG vs UAE: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
AFG vs UAE: Player to Watch Out For
अफगानिस्तान की टीम से रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, इब्राहिम जादरान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूएई टीम की तो आर्यंश शर्मा, मुहम्मद वसीम, और जुनैद सिद्दीकी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Afghanistan vs UAE Probable Playing XI
Afghanistan Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
United Arab Emirates Probable Playing XI: आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, मयंक कुमार, हर्षित कौशिक, सुहैब खान, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूकी, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवाद उल्लाह।
Afghanistan vs UAE Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला अफगानिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
AFG vs UAE Match Prediction, T20 World Cup 2026, AFG vs UAE Pitch Report, Today's Match AFG vs UAE, AFG vs UAE Prediction, AFG vs UAE Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Afghanistan vs UAE
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।