बेंगलुरू, 12 जून (CRICKETNMORE)| भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को कहा है कि वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा करता देख बेहद खुश हैं। अफगानिस्तान ने हाली ही में बांग्लादेश को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से मात दी थी। वह अब गुरुवार से भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। 

Advertisement

कार्तिक ने यहां संवाददाताओं से कहा, "वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे टूर्नामेंट में बड़े खिलाड़ी निकालने में सफल रहे हैं। उनके पास कुछ अहम खिलाड़ी हैं जो बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह के देशों को इंटरनेशनल क्रिकेट पर अच्छा करता देख खुश हूं।"

Advertisement

कार्तिक ने कहा, "आज वो जाने-पहचाने नाम बन गए हैं। वह दिन ब दिन बेहतर होते जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि उनको टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा।"

कार्तिक ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की सराहाना करते हुए कहा कि उन्होंने कम संसाधनों में अपने आप को बेहतर बनाया है। 

उन्होंने कहा, "उनका सफर इंटरनेशनल क्रिकेट में प्ररेणास्त्रोत है। हर कोई जानता है कि वो मुश्किल देश है और वो किस तरह के हालात से गुजर रहे हैं बावजूद इसके उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है।"

Advertisement

अपने पहले टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान ने टीम में राशिद खान, मुजीब उर रहमान, जहीर खान और हमजा कोटक को जगह दी है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार