2 सितंबर,(CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई नें होने वाले एशिया कप 2018 के लिए के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। 

Advertisement

सईद शेरजाद, मुनीर अहमद और वफादार को टीम में शामिल किया है। वफादार और शेरजाद पहले अफगानिस्तान के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं। जबकि मुनीर का डेब्यू करना अभी बाकी है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा रहे दौलत जादरान को एशिया कप में मौका नहीं मिला है। अफगानिस्तान एशिया कप में अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 17 सितंबर को खेलेगी। 

एशिया कप 2018 के लिए अफगानिस्तान की टीम

असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), इहसानुल्ला जनत, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हाशमत शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नाइब, रशीद खान, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब-उर-रहमान, अफताब आलम, शमीउल्लाह शिनवारी, मुनीर अहमद काकर (विकेटकीपर), सईद अहमद शेरजाद, शारफुद्दीन अशरफ, वाफदार मोमद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार