Smriti Mandhana Record: महिला टी20 एशिया कप 2026 (Women's T20 Asia Cup 2026) का सातवां मुकाबला गुरुवार, 03 सितंबर को भारत और हांगकांग (India Women vs Hong Kong Women) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय स्मृति मंधाना भारतीय टीम की एक बेहद ही अहम सदस्य हैं जो कि महिला टी20 एशिया कप में 25 मैचों की 20 पारियों में 498 रन बना चुकी हैं। खास बात ये है कि वो हांगकांग के खिलाफ दुबई में मैदान पर महज़ दो रन बनाकर विमेंस टी20 एशिया कप में अपने 500 रन पूरे कर सकती हैं।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दो दिग्गजों ने ही ये कारनामा किया है। इनमें से एक श्रीलंकाई कैप्टन चमारी अट्टापट्टू हैं, जिन्होंने खबर लिखे जाने तक 22 मैचों की 22 पारियों में 613 रन बनाए हैं। वो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। वहीं दूसरे नंबर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 26 मैचों की 23 पारियों में 576 रन ठोके हैं।

विमेंस टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) - 22 मैचों की 22 पारियों में 613 रन
  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 26 मैचों की 23 पारियों में 576 रन
  • स्मृति मंधाना (भारत) - 25 मैचों की 20 पारियों में 498 रन 
  • शेफाली वर्मा (भारत) - 12 मैचों की 12 पारियों में 430 रन
  • मिताली राज (भारत) - 12 मैचों की 11 पारियों में 430 रन

बताते चलें कि स्मृति मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल में भी दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 172 मैचों की 166 पारियों में 4,557 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की है। वो इस रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ सुजी बेट्स से पीछे हैं, जिन्होंने 186 मैचों की 178 पारियों में 4,758 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार