नई दिल्ली, 28 अगस्त | पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बुधवार को कहा कि वह जल्द ही 'कश्मीरी अवाम के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए' नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के इलाके का दौरा करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

अफरीदी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा।" 

Advertisement

उन्होंने कहा, "कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा।" 

अफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी। 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद भी पहले ही यह चुके हैं कि वह भी एलओसी का दौरा करेंगे। 

अफरीदी से पहले पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान ने मंगलवार को एलओसी के पास के इलाके का दौरा किया था। 

Advertisement

नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर पहले चखोटी नाम की जगह तक उनकी इस यात्रा का प्रबंध पाकिस्तानी सेना ने किया था और इसके लिए आमिर ने पाकिस्तानी सेना का आभार भी जताया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार