दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मिली 6 विकेट से हार के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) को मैदान पर टीम के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के साथ चर्चा करते हुए देखा गया।

Advertisement

घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ का बल्लेबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रमुख खिलाड़ी अपने शुरुआती मैच में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए; पंत ने 7, एडेन मार्करम ने 11 और निकोलस पूरन ने केवल 8 रन बनाए। गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट लेकर कुछ संघर्ष करने की कोशिश ज़रूर की, लेकिन समीर रिज़वी (70*) और ट्रिस्टन स्टब्स (39*) ने मैच का रुख ही बदल दिया, और दिल्ली ने 2.5 ओवर शेष रहते हुए शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

मैच के बाद पंत लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ बात करते हुए दिखे। ब्रॉडकास्ट हुई इस वीडियो में आवाज नहीं थी लेकिन फुटेज, क्लिप्स और चर्चा की तस्वीरों से यह बातचीत थोड़ी तीखी लग रही थी। इस बातचीत में कोच लैंगर भी शामिल हो गए, जिसके बाद इसकी क्लिप्स और तस्वीरें तेज़ी से ऑनलाइन वायरल हो गईं।

गोयनका कुछ साल पहले भी इसी तरह की एक घटना को लेकर सवालों के घेरे में आए थे, हालाँकि उस समय यह मामला लखनऊ के इस समय के कप्तान केएल राहुल से जुड़ा था। गोयनका हार के बाद राहुल पर भड़कते हुए दिखे थे। सोशल मीडिया पर कई फैंस बुधवार को पंत वाली बातचीत की तुलना राहुल वाली घटना से कर रहे हैं।

बुधवार को मिली हार के बाद, गोयनका ने एक्स डॉटकॉम पर एक पोस्ट की और पर इस नतीजे को स्वीकार किया उन्होंने शांत और आशावादी रवैया अपनाते हुए अपनी टीम और कप्तान का समर्थन किया, और सीज़न की शुरुआत में धैर्य रखने की अपील की।

Also Read: LIVE Cricket Score

गोयनका ने लिखा, “ यह एक लंबा सीज़न है, और ऐसे पल किसी सार्थक चीज़ को बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे पूरी मज़बूती के साथ वापसी करेंगे। हमारे फ़ैन्स के लिए: आज इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी ज़्यादा मज़बूती के साथ वापसी करेंगे। इस सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है।”
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार