भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने फ्रेंचाइजी करियर में एक और नया अध्याय जोड़ लिया है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने के बाद अब वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में भी नजर आएंगे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर नई चुनौती के लिए तैयार हैं। मेजर लीग क्रिकेट  2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे अश्विन अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भी अपना जलवा बिखेरेंगे। उन्हें डबलिन गार्डियंस टीम का कप्तान और मेंटॉर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

39 साल के अश्विन दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अगस्त 2025 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था, जहां उन्होंने अपना आखिरी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। अब वह दुनिया की अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीगों में अपने अनुभव का फायदा टीमों को दिला रहे हैं।

डबलिन गार्डियंस के लिए उनकी यह जिम्मेदारी और भी खास है क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के मालिक भारत के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ हैं। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यूरोप की पहली आईसीसी मान्यता प्राप्त मल्टी-नेशन फ्रेंचाइजी टी20 लीग होगी। इसे क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जो डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह लीग 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स में खेली जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अश्विन इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट जैसे कई इंटरनेशनल स्टार भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में ETPL का पहला सीजन काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और अश्विन की नई भूमिका पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार