लाहौर, 23 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को घोषित की गई पाकिस्तान टीम से सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद और चोटिल इमाद वसीम को बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी हुई टीम सूची में अहमद के स्थान पर अजहर अली को शामिल किया गया है। 

Advertisement

पाकिस्तान की इस 15 सदस्यीय टीम में उस्मान ख्वाजा और जुनैद खान को भी शामिल नहीं किया गया है। इमाद घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

Advertisement

इस साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से गायब रहे मोहम्मद आमिर अपनी चोट से पूरी तरह से उबर गए हैं और इस कारण उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा, हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नवाज और आमेर यामीन ने भी 2015 के बाद वनडे टीम में वापसी की है। 

 

पीसीबी ने संभावित 18 सदस्यीय टीम को अंतिम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया था। इसके बाद मुख्य टीम का चयन किया गया। 

इस पर चयन समिति के प्रमुख इंजमाम-उल-हक ने कहा, "इस टीम का चयन वर्तमान परिस्थितियों और घरेलू टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। श्रीलंका वनडे सीरीज में आराम दिए जाने के बाद अजहर की टीम में वापसी की गई है। वह पूरी तरह से फिट होने के बाद टीम में लौटे हैं।"क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच छह जनवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। 

Advertisement

पाकिस्तान टीम : सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), अजहर अली, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, मोहम्मज हफीज, हारिस सोहेल, फहीम अशरफ, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर, हसन अली, आमेर यामीन और रुमान रईस।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार