सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी अंगुली में चोट के कारण वनडे और टी- 20 सीरीज से बाहर गए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम ने फाफ डू प्लेसी की जगह वनडे सीरीज के लिए एडन मार्कराम को कप्तान नियुक्त किया है।
Advertisement
आपको बता दें कि एबी डीविलियर्स पहले ही 3 वनडे मैच के लिए बाहर हो चुके हैं। ऐसे में एडन मार्कराम के माथे पर अब बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। एडन मार्कराम ने अबतक केवल 2 वनडे मैच खेले हैं। ऐसे में कोहली जैसी कप्तान के सामने एडन मार्कराम को कप्तानी करनी हैं।
Advertisement
भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा वनडे मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा।
Vishal