नई दिल्ली, 30 अगस्त | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को विभिन्न तरह के खेल पुरस्कारों से नवाजा। इस मौके पर हालांकि कुछ खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। जिन्हें बाद में अवार्ड दिया जाएगा।
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।
Advertisement
जडेजा इस समय भारतीय टीम के साथ विंडीज में हैं इसलिए वह पुरस्कार लेने के लिए नहीं आ पाए।
जडेजा ने अपने इस अवार्ड को लेकर एक मैसेज भी किया है और अपने सभी चाहनें वालों को शुक्रिया किया है।