क्वींसलैंड में खेले गए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 145 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य रखा था। एक समय कंगारू टीम भी फंसती नजर आ रही थी लेकिन कप्तान आरोन फिंच और मैथ्यू वेड ने शानदार पार्टनरशिप करके ऑस्ट्रेलिया को मैच जितवा दिया।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच में वेस्टइंडीज की बात करें तो उनके बल्लेबाज़ बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाज़ों लंबे-लंबे छक्कों ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों द्वारा 100-100 मीटर से भी लंबे छक्के देखने को मिले। इन्हीं में से एक छक्का देखने को मिला अलज़ारी जोसेफ के बल्ले से जो मैच का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।

Advertisement

अल्जारी ने मिचेल स्टार्क  की गेंद पर 114 मीटर लंबा छक्का मारा। उनके इस छक्के की लंबाई देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। ये छक्का स्टार्क के चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। ये कैरेबियाई टीम की पारी का 18वां ओवर था और पहली ही गेंद जोसेफ को उनके आर्क में मिल गई। जोसेफ ने बल्ला ज़ोर से घुमाया और गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद 114 मीटर दूर जाकर गिरी।

इस छक्के का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस छक्के की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो शेल्डन कोट्रेल ने शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को मुसीबत में डाल दिया था लेकिन वो तो भला हो आरोन फिंच और मैथ्यू वेड का जिन्होंने छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम को जीत तक ले गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार