Ambati Rayudu caught out by Vijay Shankar: अंबाती रायुडू और विजय शंकर दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फैंस अक्सर एक पैमाने पर रखकर तौलते हैं। वजह साफ है विजय शंकर ही वो खिलाड़ी हैं जिन्हें अंबाती रायुडू की जगह 2019 विश्वकप में टीम इंडिया के स्कवॉड में शामिल किया गया था। चीफ सिलेक्टर ने उस वक्त कहा था कि वो अंबाती रायुडू की जगह 3D प्लेयर को टीम में शामिल करना चाहते थे।

Advertisement

उस वक्त अंबाती रायुडू ने विजय शंकर पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने 3D चश्मा ऑर्डर किया है। ऐसे में अंबाती रायुडू और विजय शंकर जब भी क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे के सामने आते हैं तब फैंस के लिए कुछ ना कुछ मसाला जरूर होता है। सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

Advertisement

अल्जारी जोसेफ की गेंद पर फॉर्म में नजर आ रहे अंबाती रायुडू ने ऑफसाइड की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार करवाने की कोशिश की। लेकिन, ऐसे करने से वो चूक गए और गेंद सीधा विजय शंकर के हाथों में समा गई। विजय शंकर द्वारा कैच आउट होने के बाद अंबाती रायुडू को खुद पर बहुत गुस्सा होते हुए देखा गया।

वहीं अगर चैन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच की बात करें तो CSK को आईपीएल 2022 में अपनी पांचवी हार का सामना करना पड़ा है। बगैर हार्दिक पांड्या के उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने सीएसके को 3 विकेट से शिकस्त दी है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने डेविड मिलर के नाबाद 94 रनों का पारी के बदौलत इस मुकाबले को जीत लिया। डेविड मिलर को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार