कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल के 38वें मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल अपने कप्तान की उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतरे और अपना विकेट फेंक कर चल दिए।

Advertisement

शुभमन ने केकेआर की पारी के पहले ही ओवर में दो चौके लगा दिए थे और दबाव दीपक चाहर पर था लेकिन पांचवीं गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे दिया था। मगर शुभमन ने रिव्यू लिया और वो बच गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर वो सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वेंकटेश अय्यर ने उन्हें साफ मना कर दिया।

Advertisement

शुभमन आधी क्रीज़ तक आ गए थे और जब तक वो वापिस पहुंचते अंबाती रायडू की डायरेक्ट हिट ने उनका काम तमाम कर दिया। अपना विकेट थ्रो करने के बाद निराशा शुभमन के चेहरे पर देखी जा सकती थी। शुभमन ने आउट होने से पहले 5 गेंदों में 9 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन चले गए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने धोनी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। ताजा समाचार लिखे जाने तक केकेआर ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार