कोलकाता, 8 मार्च| वेस्टइंडीज टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्राथवेट ने मंगलवार को कहा है कि टीम के गेंदबाजी कोच महान गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का टीम के ऊपर काफी प्रभाव है। ब्राथवेट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एम्ब्रोस काफी प्रभावी इंसान हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं। यह हमारे ऊपर है कि हम उनकी सोच को कैसे ग्रहण करते हैं। अभी तक सभी कुछ अच्छा रहा है। उनका टीम पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है।"

Advertisement

ब्राथवेट को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार करोड़ 20 लाख में खरीदा है।ब्राथवेट ने कहा, "विश्व कप हमारी प्राथमिकता है। लेकिन आईपीएल में टीम में शामिल होना काफी अच्छा है।"

Advertisement

वहीं, टीम के एकदिवसीय कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि टी-20 टीम के कप्तान डारेन सैमी को टीम एकजुट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

होल्डर ने कहा, "टीम को एकजुट करने में उन्हें परेशानी नहीं आएगी। हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हम साथ भी खेलते हैं और एक दूसरे के खिलाफ भी। हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार