कराची, 10 दिसम्बर- महान गेंदबाज वसीम अकरम ने मैच फिक्सिंग में संलिप्तता के दोष में निलंबन झेल चुके दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टीम में आने का समर्थन किया है और कहा है कि उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी। आमिर ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप सिद्ध होने के बाद लगा प्रतिबंध पूरा करने के बाद क्रिकेट में वापसी की है।

Advertisement

एक समाचार पत्र ने अकरम के हवाले से लिखा है, "आमिर ने जो गलती की थी उसकी सजा उन्हें मिल चुकी है। अब उन्हें टीम में मौका दिया जाना चाहिए। वह इस समय सबसे अच्छे गेंदबाज हैं और उनके आने से टीम मजबूत होगी।"

Advertisement

पूर्व गेंदबाज का मानना है कि आमिर को ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। हालांकि उन्होंने टी-20 विश्व कप टीम में आमिर के चयन की पैरवी की है।

अकरम से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने भी आमिर को अगले साल जनवरी में होने वाली श्रृंखला के लिए टीम में शामिल करन के संकेत दिए थे। अब अकरम भी उनके सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा था, " हमारा ध्यान उन पर है और वह टीम में वापसी कर सकते हैं।"

वहीं पाकिस्तान के एक और पूर्व कप्तान रमीज रजा इस बात के समर्थन में नहीं हैं कि आमिर की टीम में वापसी हो। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पास अधिकार होता को वह तेज गेंदबाज को कभी खेलना का मौका नहीं देते।

Advertisement

रजा ने कहा,"पाकिस्तान ने बहुत कुछ देखा है। मेरे पास इतना हौसला नहीं है कि मैं दोबारा यह सब देख सकूं। मैंने यह सब व्यक्तिगत तौर पर अनुभव किया है और जिसने भी यह सब देखा वह उन लोगों को कभी नहीं भूल सकता जो इससे जुड़े थे।"

वहीं पाकिस्तानी कोच वकार यूनुस ने इस मामले पर बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान से लंबी बात करने के बाद कहा, "हमारी उनके बारे में समान राय है। उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और वह टीम में वापसी करने के हकदार हैं।"

क्रिकेट में वापसी के बाद आमिर ने श्रेणी-2 की प्रतियोगिता में 22 विकेट हासिल किए। जबकि इससे पहले कैद-ए-आजम प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग दौर में उन्होंने 34 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे।

Advertisement

इसके बाद पाकिस्तान प्रीमियर फर्स्ट क्लास प्रतियोगिता में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए, जबकि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटगांव की तरफ से खेलते हुए उन्होंने नौ मैच में 14 विकेट अपने नाम किए।

एजेंसी


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार