कोलकाता, 16 मार्च| यहां ईडन गार्डन्स में 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान विश्व ट्वेंटी20 मुकाबला शुरू होने से पूर्व महानायक अमिताभ बच्चन और पाकिस्तान के मशहूर गायक शफकत अमानत अली अपने-अपने देश का राष्ट्रगान गाएंगे। अमिताभ ने मंगलवार को एक ट्वीट पर रीट्वीट कर उस दिन मैच में मौजूद रहने की पुष्टि की।
Advertisement
उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा हुआ है, "भारत-पाकिस्तान विश्व ट्वेंटी20 मुकाबले में राष्ट्रगान गाना है।"
Advertisement
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि शफकत अली अपने मुल्क पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाएंगे।
एजेंसी