ढाका, 7 जनवरी | श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश ने इस सीरीज के लिएअपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम में मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी हुई है। 

Advertisement

क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

तस्कीन अहमद और सौम्य सरकार को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा लिट्टन दास, मोमिनुल हक, शफीउल इस्लाम को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। मुस्ताफिजुर के अलावा अनामुल हक, मोहम्मद मिथुन, अबुल हसन और संजामुल इस्लाम को टीम में जगह मिली है। लाइव स्कोर

टीम :- मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, मुस्फीकुर रहीम, महामुदुल्लाह, नासिर हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, अबुल हसन, मेहेदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, संजामुल इस्लाम। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार