इंडिया-ए का प्रतिनिधित्व करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के.एस. भरत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए गुरुवार को आंध्र टी-20 टूर्नामेंट में अपनी टीम चार्जर्स इलेवन को शानदार जीत दिलाई। चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भरत के 39 गेंदों पर बनाए गए 64 रनों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 138 रन बनाए। लीजेंड्स इलेवन की टीम 82 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

Advertisement

वहीं लीग के एक और अन्य मैच में किंग्स इलेवन को टाइटंस इलेवन ने छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। टाइटंस इलेवन की टीम ने 19.3 ओवरों में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

किंग्स के लिए नरेनरेड्डी ने 64 रन बनाए। टाइटंस के लिए जी. सालेश ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार