कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) का 25वां मुकाबला शुक्रवार (4 सितंबर) को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) और सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings pacer) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पैट्रियट्स के लिए खेले रहे वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा हैरतअंगेज शॉट लगाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

पैट्रियट्स की पारी के चौथे ओवर में फ्लेचर ने तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड (Matthew Forde) का सामना किया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर फ्लेचर ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया और गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से इतनी ताकत से मारा कि वह सीधे मैदान के बाहर जाती दिखी।

फ्लेचर के इस शॉट की सबसे खास बात उसका अंदाज था। बल्ले से गेंद का संपर्क होते ही फ्लेचर ने यह तक देखने की कोशिश नहीं की कि गेंद कहां जा रही है। वह पूरी तरह आश्वस्त नजर आए कि गेंद बाउंड्री के पार ही जाएगी। CPL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस शानदार शॉट का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई।

VIDEO:

फ्लेचर इस मुकाबले में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आए। उन्होंने 38 गेंदों में 64 रन की तेज पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने पैट्रियट्स को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने में मदद की।

हालांकि, इस मुकाबले में पैट्रियट्स की ओर से सबसे बड़ा धमाका दासुन शनाका ने किया। शनाका ने महज 39 गेंदों में शतक पूरा कर CPL इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। वह 43 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पैट्रियट्स के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। तेज गेंदबाज जेरेमिया लुईस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए और विपक्षी टीम के मिडिल तथा लोअर ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

सेंट लूसिया किंग्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 98 रन पर ऑलआउट हो गई और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने यह मुकाबला 137 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार