Andre Russell IPL Retirement: वेस्टइंडीज के विस्फोटकर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अचानक से बड़ा फैसला लिया है और IPL से अपने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बड़ी खुशखबरी देते हुए ये भी बताया है कि वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्पोर्ट स्टाफ में पावर कोच (KKR Power Coach) होंगे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। आंद्रे रसेल ने रविवार, 30 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने आईपीएल रिटायरमेंट की घोषणा करते नज़र आए। उन्होंने कहा, "मैं अपने आईपीएल के जूते लटका रहा हूं, लेकिन अपना स्वैगर नहीं। मेरा आईपीएल का सफर कैसा रहा - 12 सीज़न की यादें, और केकेआर परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार।"

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "मैं अब भी दुनियाभर की हर लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा और सबसे अच्छा हिस्सा? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में एक नई भूमिका में देखेंगे। नया अध्याय, वही ऊर्जा. हमेशा के लिए एक नाइट।"

गौरतलब है कि 37 साल के आंद्रे रसेल आईपीएल के इतिहास के पहले पावर कोच होंगे। IPL टूर्नामेंट दुनिया की सबसे मुश्किल टी20 लीग मानी जाती है जिसके अब तक 18 सीजन खेले गए हैं, लेकिन आज तक किसी भी टीम ने अपने स्पोर्ट स्टाफ में पावर कोच को शामिल नहीं किया था।

बात करें अगर आंद्रे रसेल के आईपीएल करियर की तो वो साल 2012 से ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं जिसके दौरान वो दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स का ही हिस्सा रहे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 140 मैच खेले और 2651 रन और 123 विकेट अपने नाम किए। अगर KKR के IPL के सबसे बड़े मैच विनर्स की एक लिस्ट बनाए तो उसमें आंद्रे रसेल सबसे ऊपर के खिलाड़ियों में शामिल होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार