IPL 2020: इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 13 में कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। इस सीजन में जहां केकेआर के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी द्वारा दमदार बल्लेबाजी की जा रही है वहीं दूसरी ओर टीम के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में फ्लॉप होने के चलते सोशल मीडिया पर फैंस रसेल की वाइफ को ट्रोल कर रहे हैं

Advertisement

आंद्रे रसेल की वाइफ जैसिम लोरा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद कुछ फैंस रसेल की वाइफ को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'जैसिम आंटी आप दुबई जाएं क्योंकि आंद्रे रसेल अच्छी फॉर्म में नहीं है।' यूजर के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए रसेल की वाइफ ने लिखा, 'आन्द्रे रसेल शानदार फॉर्म में हैं।' वहीं कुछ अन्य यूजरों ने भी कमेंट के जरिए जैसिम लोरा को दुबई जाने की सलाह दी है।

Advertisement

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो रसेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में 11 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रसेन ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह 8 गेंदों पर 13 ही बना सके थे। आन्द्रे रसेल का फ्लॉप शो सीएसके के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने 4 गेंदो पर महज 2 रन ही बनाए थे।

आन्द्रे रसेल ने केकेआर के लिए खेले गए अब तक के 5 मैचों में 12.50 की औसत से महज 50 रन ही बनाए हैं। हालांकि गेंदबाजी के जरिए रसेल ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 5 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को पंजाब के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार