Rishabh Pant Car Accident: भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के भयावह एक्सिडेंट ने ना सिर्फ क्रिकेट जगत को बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुए इस भयानक एक्सिडेंट में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी कार तो जलकर राख तक हो गई।

Advertisement

इस समय पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में ईलाज चल रहा है। एकतरफ दुनियाभर के फैंस उनके जल्दी से ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर उनसे मिलने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर भी उनसे देहरादून के मैक्स अस्पताल में मिलने पहुंचे। दोनों ने जनता को आश्वासन दिया कि पंत ठीक हैं और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

Advertisement

एएनआई से बातचीत के दौरान अनुपम खेर और अनिल कपूर ने कहा, "हम उनसे और उनकी मां से मिले। वो स्थिर हैं। लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं ताकि वो जल्द ठीक हो जाएं। हम यहां किसी सुपरस्टार की तरह नहीं बल्कि उनके फैन बनकर उनसे मिलने पहुंचे थे। हमें नीचे 10-15 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा लेकिन बाद में हमने सारे प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए उनसे मुलाकात की और हमने उन्हें हंसाने की भी कोशिश की।'

आपको बता दें कि इस एक्सिडेंट में पंत की पीठ, माथे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर की अंगुली में चोट लग गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी प्रशंसकों को आश्वासन दिया है कि पंत को इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिलेगी। फिलहाल हम और पंत के प्रशंसक उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार