IPL 2020, MI vs KXIP: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। पंजाब की टीम ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई थी। मैच के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच अनिल कुंबले ने cricketnmore.com के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान अनिल कुंबले ने मैच से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'इस मैच को खेलने से पहले मीटिंग के दौरान हमनें लास्ट बॉल फिनिश के बारे में बातचीत की थी। लेकिन एक ही मैच में 3 बार लास्ट बॉल फिनिश के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। जैसा की मैंने पहले कहा था कि भाग्य बदलेगा। इस मैच से पहले आरसीबी के खिलाफ हमनें बेहतर प्रदर्शन किया और अंत में जाकर मैच जीता था।'

Advertisement

अनिल कुंबले ने आगे कहा, 'मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हमारा मुकाबला काफी सीरियस था क्योंकि हम डिफेंडिंग चैंपियन और टॉप टीम के खिलाफ खेल रहे थे। हमारी टीम ने मैच के दौरान काफी शानदार खेल खेला है। मुझे इस पर गर्व है। शमी ने जिस तरह से शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन डिफेंड किया, क्रिस गेल ने पहली बॉल पर छक्का मारा, मंयक और केएल ने शानदार बल्लेबाजी की इसके साथ ही हमारे गेंदबाजो ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 170 रनों के आस-पास रोक दिया।'

अनिल कुंबले ने कहा, ' मैं टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं जिस तरह से हमारी टीम ने एक-एक इंच के लिए लड़ाई लड़ी ऐसा ही हम चाहते हैं। कभी-कभी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं जाते जैसा पहले कुछ मैचों में देखने को मिला था लेकिन आज परिणाम हमारे पक्ष में गया जिसके चलते मैं काफी खुश हूं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार