8 जून। दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार भारतीय टीम का टिकट मिल गया है। उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारत के अंडर 19 टीम में जगह दी गई है। आपको बता दें कि भारत की अंडर 19 टीम जुलाई में श्रीलंकाई दौरे पर जाएगी जहां 4 दिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। 

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर को भारत की 4 दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भारत की अंडर 19 टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में एक तरह से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का सपना साकार हो गया है।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नीली जर्सी में दिखने वाले हैं। ऐसे में महान सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के इस उपलब्धी पर दिल खोलकर बात की है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि अर्जुन का अंडर 19 टीम में शामिल होने से हम काफी खुश है। अर्जुन के क्रिकेट करियर का यह पहला पड़ाव है। मैं और अंजलि हमेशा से अर्जुन के फैसले के साथ रहे हैं।

हम प्रार्थना करेंगे कि वो अपने क्रिकेट करियर में सफल हो। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अर्जुन तेंदुलकर ने सिडनी में खेले गए स्पिरिट ऑफ क्रिकेट ग्लोबल में कमाल का परफॉर्मेंस किया था। अर्जुन तेंदुलकर ने 4 विकेट चटकाए थे और साथ ही बल्लेबाजी में  27 गेंदो पर 48 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

इसके अलावा कूच बिहार ट्रॉफी में भी अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाया था और 18 विकेट लिए थे। अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज बनते जा रहे हैं। ऐसे में यदि अर्जुन आने वाले समय में अच्छा परफॉर्मेंस करने में सफल रहे तो यकिनन भारत की सीनियर टीम में भी हो सकते हैं शामिल।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार