एमएस धोनी (MS Dhoni Retirement) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट (DLS) से हरा दिया। चेन्नई का यह पांचवां खिताब है औऱ इसके साथ ही सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा के बाद धोनी दूसरे कप्तान है जिसने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है। 

Advertisement

मैच के बाद हर्षा भोगले के सवाल पर धोनी ने अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह एक और सीजन खेलकर सीएसके के फैंस को गिफ्ट देना चाहेंगे। लेकिन इसे लकर वह अगले 6-7 महीने में फैसला लेंगे। 

Advertisement

धोनी ने कहा, “यह मेरे लिए संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन इस साल मैं जहां भी खेला, जितना प्यार और स्नेह मुझे मिला है उसके बाद  मेरे लिए आसान होगा कि मैं बहुत-बहुत धन्यवाद कहूं और संन्यास ले लूं। लेकिन मेरे लिए सबसे कठिन चीज है कि अगले 9 महीनों तक कड़ी मेहनत करूं और फिर वापस आऊं और कम से कम एक और सीजन खेलूं।”

धोनी ने आगे कहा, “ काफी कुछ मेर शरीर पर निर्भर करता है, मेरे पास फैसला लेने के लिए 6-7 महीने हैं। लेकिन जितना प्यार मुझे सीएसके के फैंस से मिला है, तो एक और सीजन खेलना उनके लिए एक गिफ्ट होगा। यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा, यह मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन यह फैंस के लिए गिफ्ट होगा। जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है। मुंझे लगता है मुझे उनके लिए (फैंस) के कुछ करना चाहिए। 

धोनी ने साथ ही यह भी खुलासा किया कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के पहले मैच के दौरान उनकी आखें नम हो गई थी।  

धोनी ने बताया कि पहले मैच में जब वह मैदान पर उतरे थे तो फैंस उनका नाम चिल्ला रहे थे। जिसे देखकर उनकी आखों में पानी आ गया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार