चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़े अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। उन्होंने 2.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 23.60 की इकॉनमी से 63 रन दिए।
कंबोज पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और उनकी पहली चार गेंद पर मिचेल मार्श ने लगातार चार छक्के जड़े। इसके बाद 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने उनके खिलाफ लगातार चार गेंद पर चार छक्के जड़े।
ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
कंबोज आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं। जिनके खिलाफ एक आईपीएल मैच के दौरान एक ओवर में दो बार चार या उससे ज्यादा छक्के लगे हैं।
इसके अलावा वह एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले 2023 में केकेआर के खिलाफ अहमदाबाद में हुए मुकाबले में यश दयाल की गेंदबाजी पर 8 छ्क्के लगे थे।
इस खराब लिस्ट में भी शुमार
कंबोज आईपीएल के किसी मैच में तीन या उससे कम ओवर फेंकते हुए 60 से ज़्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले 2025 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ़ खलील अहमद ने बिना कोई विकेट लिए 65 रन दे थे।
साथ ही कम से कम दो ओवर डालकर सबसे खराब इकॉनमी रेट का रिकॉर्ड भी कंबोज के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए वॉशिंगटन सुंदर ने 23 की इकॉनमी से रन लुटाए थे।
बता दें कि मौजूदा सीजन में अभी तक कंबोज का प्रदर्शन शानदार रहा है औऱ उन्होंने अभी तक 12 मैच में 19 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने 16.4 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।