9 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इस समय पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पूरे देश भर में मनाया जाएगा।

Advertisement

ऐसे में क्रिकेट फैन्स इस  के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर विराट कोहली को लेकर है। अभी हाल ही में पिछले साल 2017 में विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।

ऐसे में क्रिकेट फैन्स और विराट कोहली के फैन्स इस उत्सुकता में हैं कि कोहली अपने प्यार यानि अनुष्का शर्मा को वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देगें।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार विराट और अनुष्का वैलेंटाइन डे पर एक दूसरे को गिफ्ट नहीं देगें। दोनों कपल को एक और शख्स वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने वाला है। आगे जानें कौन है वो शख्स►

 

अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय शर्मा दोनों न्यू कपल को गिफ्ट देने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद कर्नल अजय शर्मा ने किया है।

Advertisement

कर्नल अजय शर्मा अपने दामाद और बेटी को तेजस्वनी दिव्या नाइक की लिखी किताब तोहफे में देगें।कर्नल अजय शर्मा  ने कहा है कि यह किताब इसलिए खास है क्योंकि इसमें प्यार से रिलेटेड कविताएं हैं जो दोनों को काफी पसंद आएगी।

आपको बता दें इस समय दोनों कपल अपने - अपने काम में व्यस्त हैं। एक और जहां विराट कोहली साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ उनके ही घर में लोहा ले रहे हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा अपनी नई डरावनी फिल्म परी के प्रमोशन में व्यस्त है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार