दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला और हमेशा की तरह विराट कोहली एक बार फिर टीम की बल्लेबाज़ी को संभालते हुए दिखे। ये मैच देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका भी पहुंचे हुए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही विराट ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया तो उनकी पत्नी अनुष्का और वामिका कैमरे के सामने आ गए। इसके बाद विराट का सेलिब्रेशन देखने लायक था जबकि अनुष्का भी वामिका को ये कहते हुए दिखाई दीं कि वो देखो पापा ने हाफ सेंचुरी लगा दी है।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही विराट ने ये बेबी सेलिब्रेशन किया तो सोशल मीडिया पर 'वामिका' ट्रेंड होने लगा। वहीं अगर इस मैच की बात करें तो अगर जीतना है तो भारतीय टीम को विराट से अर्द्धशतक नहीं बल्कि शतक चाहिए होगा।

इससे पहले शिखर धवन ने भी अर्द्धशतक लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी जबकि उनके आउट होते ही अगली ही गेंद पर ऋषभ पंत भी अपना विकेट फेंक गए। पंत ने जिस तरह से अपना विकेट फेंक उसे देखकर कोहली भी हैरान रह गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार