5 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। केपटाउन में भारत की टीम पहला टेस्ट मैच खेल रही है। टॉस हारकर पहले फील्डिंग करते हुए भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका के 3 विकेट गिरा दिए हैं। इस समय महान एबी डीविलियर्स और फाफ डु प्लेस्सिस बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाइव स्कोर
Advertisement
एक तरफ जहां भारत की टीम इस सीरीज में अच्छा परफॉर्में करने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी ओर कोहली और अनुष्का शर्मा कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीकी सड़कों पर डांस करते हुए नजर आए हैं। दोनों का वीडियो आज खुब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी साउथ अफ्रीका गई हैं। कोहली और अनुष्का दोनों की साउथ अफ्रीका में मौज मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए हैं। देखिए यह कमाल का वीडियो►