17 जुलाई। सचिन तेंदलकर के बेटे भारत की अंडर 19 क्रिेकेट टीम के लिए श्रीलंका के दौरे पर गए हैं। श्रीलंकाई दौरे पर अपने पहली ही मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर एक विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है।
Advertisement
ऐसा होते ही अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहले विकेट हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने श्रीलंका के कामिल मिसारा को एल्बी डब्लू आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया।
अर्जुन तेंदुलकर के द्वारा इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट लेने पर फैन्स महान सचिन तेंदुलकर को बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबलीने अर्जुन के लिए एक खास और इमोशनल ट्विट किया है।