17 जुलाई। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदलकर के बेटे भारत की अंडर 19 क्रिेकेट टीम के लिए श्रीलंका के दौरे पर गए हैं। श्रीलंकाई दौरे पर अपने पहली ही मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर एक विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है।
ऐसा होते ही अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहले विकेट हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने श्रीलंका के कामिल मिसारा को एल्बी डब्लू आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया।
अर्जुन तेंदुलकर अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन ने मैच के तीसरे ओवर में ही विकेट चटकाकर श्रीलंकाई अंडर 19 टीम को दबाव में लाकर खड़ा कर दिया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बेहद ही शानदार गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिल मिसारा को चकमा देते हुए एल्बी डब्लू आउट किया है। अर्जुन ने जिस गेंद पर कामिल मिसारा को आउट किया वो गेंद टप्पा खाकर तेजी से विकेट के अंदर की तरह गई जिसके कारण गेंद पैड पर लगी और मिसारा एलबीडब्लू आउट करार दिए गए।
अर्जुन तेंदुलकर पर अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित करने का खासा दबाव है। अर्जुन एक ऑलराउंडर हैं और तेज गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी हर किसी को चकित कर सकते हैं।
आगे क्लिक करके देखिए वीडियो►
देखिए अर्जुन तेंदुलकर ने कैसे चटकाया विकेट►