18 जून। सेकेंड़ इलेवन चैम्पियनशिप में एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की तरफ से खेल रहे भारत के अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई लोगों का दिल जीता है। अर्जुन ने इस टूर्नामेंट में सरे की दूसरी डिविजन टीम के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की। अर्जुन ने अपनी विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज नाथन टिले को जिस तरह से बोल्ड किया उस गेंद ने सभी का दिल जीता। 

Advertisement

इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।

Advertisement

ट्वीट में लिखा है, "अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी। उन्होंने एमसीसीवाइसी4एल के लिए इस सुबह यह शानदार विकेट लिया।"

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार